एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी व थाना प्रभारी ने किया फुट पेट्रोलिंग

चोलापुर/संसद वाणी : चोलापुर थाना क्षेत्र में आज सायं काल एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी व थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे व दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह,अजगरा चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय अजगरा क्षेत्र व नियार बाजार में फुट पेट्रोलिंग किया,राम लीला मैदान पर जाकर जायजा भी लिये,राम लीला समिति के पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया | एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा नवरात्रि त्यौहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं मूर्ति विसर्जन मार्ग में पड़ने वाले व्यवधानों को शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित कर लिया जाय व सभी पण्डालों में परम्परागत कार्यक्रम आयोजित किये जाएं |

More From Author

रोड़ पर नहीं लगेंगे पंडाल : -एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी

लंका पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *