सारनाथ एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने चोलापुर थाना क्षेत्र में पंडालो का किया निरीक्षण

चोलापुर/संसद वाणी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल आदेशानुसार नवरात्रि दुर्गा पूजा,दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के साथ चोलापुर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे व दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह मय पुलिस बल के साथ दानगंज सभी पंडालो पर पैदल गस्त किया गया | दानगंज बाजार के हर क्षेत्र में स्थानी पुलिस चप्पे -चप्पे पर निगाहें बनाई हुई है,थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे द्वारा सभी पंडाल के पदाधिकारीओ को बताया गया सभी नियमों का पालन करते हुए शांति शांति पूर्वक अपने पंडालों का ध्यान रखें
आप सभी लोगों की सुरक्षा के लिए चोलापुर पुलिस तत्पर हाजिर है | जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों पूर्व जो भी घटनाएं हुई हैं बहुत हीं जल्द उसका खुलासा किया जाएगा |

More From Author

गायकों के देवी गीत से माहौल हुआ भक्तिमय, पंडालों में उमड़ी भीड़

चोरी का खुलासा न होने पर स्थानीय महंत ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *