Connect with us

मऊ

नामांकन के तीसरे दिन 05 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

राजेश गुप्ता

मऊ/संसद वाणी : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 70 घोसी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सातवें चरण में होने वाले मतदान हेतु दिनांक 07 मई से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल का कार्यक्रम प्रारंभ है। जिसके अंतर्गत आज नामांकन के तीसरे दिन कुल 05 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें रामानंद मिश्रा आजाद अधिकार सेना पार्टी, रोली गुप्ता अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी, चंदन चौहान निर्दल, प्रेमचंद बहुजन मुक्ति समर्पित पार्टी एवं ईश्वर दयाल सिंह भारती एकता दल पार्टी द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया। इसके अलावा आज नामांकन के तीसरे दिन पांच प्रत्याशी जिसमें प्रेमचंद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, विजय कुमार सोशलिस्ट कम्युनिटी सेंटर आफ इंडिया, विनोद कुमार राय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पवन कुमार चौहान निर्दल दो सेट में, राजेंद्र राम निर्दल पार्टी से तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.