Connect with us

मुम्बई

गोरेगांव ट्रैफिक विभाग का ‘विशेष आशीर्वाद’ या सुरक्षा कवच? TVS शोरूम के बाहर नो-पैंकिंग बोर्ड के बावजूद कभी नहीं होती टोइंग!

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई/संसद वाणी: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (क्लाउड नाइन अस्पताल के पास, राम नगर) स्थित पनाचे हाउस (टीवीएस बाइक शोरूम) के बाहर का नजारा स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस जगह पर प्रशासन की तरफ से दो-दो ‘नो-पैंकिंग’ बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहाँ खड़े वाहनों पर कभी भी टोइंग वैन (Towing Van) की कार्रवाई नहीं होती। इसे देखकर जनता अब यह चर्चा करने पर मजबूर है कि आखिर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग का ऐसा कौन सा ‘विशेष आशीर्वाद’ इस शोरूम पर बना हुआ है!

नो-पार्किंग बोर्ड सिर्फ दिखावा, ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी जारी

  • बोर्ड लगे हैं, पर कार्रवाई सिफर: नियमों के मुताबिक नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों को तुरंत टो या चालान किया जाना चाहिए। लेकिन इस टीवीएस शोरूम के बाहर लगे दो-दो नो-पार्किंग बोर्ड के बावजूद पुलिस वाहन यहाँ से गाड़ियां उठाने से क्यों कतराते हैं?
  • चुनिंदा मेहरबानी का खेल: आम नागरिकों की जरा सी चूक पर तुरंत गाड़ी उठाने वाला ट्रैफिक महकमा इस रसूखदार शोरूम के सामने पूरी तरह आँखें क्यों मूंद लेता है? क्या नियमों का पालन कराना सिर्फ आम जनता की ही जिम्मेदारी है?
  • सड़क पर कब्जा और बढ़ता जाम: मुख्य मार्ग पर लगातार खड़े रहने वाले इन वाहनों के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन ट्रैफिक अधिकारियों की नींद फिर भी नहीं खुलती।

इस गंभीर मामले पर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में भारी रोष है। संबंधित विभागों को इस अव्यवस्था पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.