ओ पी श्रीवास्तव चंदौली/चकिया/संसद वाणी: जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली अंतर्गत भटवारा कला गांव के समीप दुलहिया माई मंदिर के सामने स्थित खेत में आटो चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बता दें कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया और जांच – पड़ताल में जुट गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को सुनसान इलाके में लाकर खेत में फेंक दिया गया होगा। मृतक की शिनाख्त रामनगर निवासी आदर्श मिश्रा ( 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से आटो चालक था।
जानकारी के अनुसार मृतक और उसका भाई दोनों आटो चालक हैं। भाई के अनुसार आदर्श शनिवार की रात सवारी लेकर अदलहाट से चकिया आया था। बताया की आटो चलाते समय उसकी मुलाकात आदर्श से शास्त्री पुल पर हुई थी। उसने बताया की आटो स्टैंड लंका से अदलहाट मिर्जापुर के लिए सवारी लेकर जा रहा है। शनिवार की रात्रि 21.37 पर फोन पर मृतक भाई आदर्श से बातचीत हुई तो फोन पर किसी अज्ञात व्यक्तियों से विवाद करने की आवाज आ रही थी। फिर लगातार फोन करने जब उसकी बात भाई से नहीं हुई तो शनिवार की रात्रि में ही अनहोनी की आशंका होने पर थाना रामनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को चकिया पुलिस द्वारा उसका शव पाए जाने की सूचना मिली।
इस संबंध में एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि खेत में आटो चालक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त आदर्श मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका है। चकिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और घटना की छानबीन की जा रही है। बताया की घटना के अनावरण हेतु एसपी चंदौली डा. अनिल कुमार ने तीन टीमों का गठन किया है।
You must be logged in to post a comment Login