मिर्जापुर/संसद वाणी। जमालपुर स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता (Jitendra Kumar Gupta) राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लोहिया वाहिनी के आवास मठना पर PDA जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बैठक में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई टिप्पणी की घोर निंदा की गई एवं दैनिक जागरण (Danik Jagran) की प्रति जलाकर विरोध जताया गया व साथ में न्युज24 (News24) चैनल का भी बहिष्कार करते हुए दिखे सपाई।
जितेंद्र कुमार गुप्ता ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे नेता पर किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या दिप्पणी करते हुए दिखाई दिया तो हम सभी समाजवादी साथी ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार हैं।
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनार अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया व कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
बैठक में प्रदेश सचिव रामराज सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष डा सुनील सिंह पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश सिंह स्वामी जी ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर सूर्यकांत सिंह पटेल जोन प्रभारी रामजन्म सिंह जिला सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ अरुण चौरसिया ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग चौबे चौधरी जटाशंकर यादव बिरेंद्र प्रताप यादव एडवोकेट सुरेश यादव लव कुमार सिंह रणजीत जैसवाल शाकिर अली सलमान अली कोमल सिंह यादव रामकेश यादव विमल गुप्ता राम उग्रह विश्वकर्मा रामविलास राम चरण पाल बबलू गुप्ता हंस लाल पटेल पप्पू गुप्ता राजबली सिंह छेदीराम खरवार नसीम अंसारी हरिलाल साहू विधानसभा उपाध्यक्ष रफीक अहमद विधानसभा सचिव उमाशंकर यादव यासीन खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
You must be logged in to post a comment Login