Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली के दो अस्पतालों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं. इन ई-मेल में अस्पतालों को बम से उड़ाए जाने की धमकी दी गई है. पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
दिल्ली में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल आए हैं. इस बार स्कूलों के बजाए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को उड़ाए जाने की धमकी दी है. यह धमकी दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाए जाने की धमकी दी गई है. धमकी के बाद जांच एजेंसियां और पुलिस बल अलर्ट हो गये हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ईमेल भेज कर दोनों अस्पतालों को उड़ाए जाने की धमकी दी गई है.
You must be logged in to post a comment Login