Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने स्वीकार किया है कि पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव ने दुर्व्यवहार किया था.
आम आदमी पार्टी ने स्वीकार किया है कि पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव ने दुर्व्यवहार किया था. मंगलवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और वह इस पर उचित कार्रवाई करेंगे.
संजय सिंह ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. अरविंद केजरीवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे.
- हम सब स्वाती मालीवाल के साथ
उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल पार्टी की पुरानी और सीनियर लीडर में से एक हैं, उन्होंने देश और समाज के लिए बड़े-बड़े काम किये हैं. हम सब उनके साथ हैं.
You must be logged in to post a comment Login