Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिल्ली पुलिस ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार की रात को इस अस्पताल में आग लग गई थी जिसमें जलकर 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी.
दिल्ली पुलिस ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार की रात को इस अस्पताल में आग लग गई थी जिसमें जलकर 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी.
आग लगने के बाद अस्पताल का मालिक फरार हो गया था. दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार की रात करीब 11:30 बजे आग लगी थी. हालांकि आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.
LG ने दिये विभागीय जांच के आदेश
इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
रेस्क्यू किए गए बच्चों का फ्री में किया जा रहा इलाज
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हादसे में बचाए गए बच्चों का फरिश्ते स्कीम के तहत दिल्ली के टॉप प्राइवेट अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
You must be logged in to post a comment Login