Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजेश गुप्ता मऊ/संसद वाणी : घोसी लोकसभा 70 क्षेत्र का चुनाव अब मात्र 10 दिन और शेष रह गया है। जिसके लिए प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के को भावना देना प्रारंभ कर दिए हैं। लोकसभा 70 घोसी के आगामी पहली जून को होने वाले चुनाव को लेकर बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान अपने पक्ष में मत बटोरने के लिए लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गलियों में घरों-घरों में पहुंचकर बसपा की खूबियों को गिनाकर अपने लिए मतदान की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान जगह-जगह पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपनी टीम को भेज कर हाथी के सामने वाला बटन दबाकर विजई बनाने के लिए मतदाताओं से मत बटोरने का काम कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान बसपा प्रत्याशी ने घोसी लोकसभा की जनता से अपील किया कि अब मात्र कुछ ही दिन चुनाव का समय रह गया है। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि हाथी के सामने वाला बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। उन्होंने बुधबार को 70 लोकसभा घोसी क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा, कटिहारी, रतनपुरा, कंशो समेत अन्य गांव मोहल्ले में पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से कहा की शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना, जगह-जगह जर्जर विद्युत के तारों एवं क्षेत्र के विभिन्न गांव में रास्ता, नाली, खरंजा, सोलर लाइट, शिक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाना आदि योजनाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा।
इसलिए आप सभी मतदाता बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को जिताने के लिए अपने मतों का प्रयोग करें। जिससे 70 लोकसभा घोसी में जो कार्य अधूरे पड़े हैं उसे पूरा किया जा सके। चुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी जो हमेशा से गरीबों की हितैषी रही है और आज भी गरीब मजलूमों के साथ खड़ी हैं। पूर्व सांसद ने जनता को बताया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती कि जब भी सरकार रही है। उनके कार्यकाल में हर समाज के लोगों को एक समान सम्मान मिला है। इसलिए आप सभी घोसी क्षेत्र की जनता से निवेदन है की पहली जून को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बहुजन समाज पार्टी को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं।
You must be logged in to post a comment Login