Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजेश गुप्ता
मऊ/संसद वाणी : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 70 घोसी के जनपद स्थित कुल 1762 बूथों पर सफाई का विशेष अभियान पंचायती राज विभाग द्वारा चलाया गया। इस दौरान पंचायती राज विभाग के कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा सभी बूथों पर विशेष साफ-सफाई की गई तथा बूथों को चमकाने का कार्य किया गया।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी महेंद्र कुमार रजक ने बताया कि निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की माइक्रो प्लानिंग के अनुसार आज जनपद स्थित समस्त बूथों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाना जाना था जिसके दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर के निर्देशानुसार समस्त बूथों पर विशेष साफ सफाई कराई गई जिसमें पंचायती राज विभाग के तहत कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इस विशेष अभियान को सफलतापूर्वक आज संपन्न किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण भी किया गया।
You must be logged in to post a comment Login