Connect with us

राजनीति

नेता विरोधी दल विधान परिषद लालबिहारी यादव का नेहरू हाल में सपा की तरफ से किया गया स्वागत समारोह, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : विधान परिषद के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे हैं जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि सदन में चर्चा हो महीने भर अगर सदन चलना है तो 3 दिन में ही समाप्त कर देती है। वर्ष में 90 दिन सदन चलना चाहिए तो 9 दिन भी नहीं चल पाती है। जिस मुद्दे सही तरीके से नहीं उठ पाते हैं। सरकार शिक्षक कर्मचारी विरोधी है। पुरानी पेंशन योजना हो या अन्य समस्या हो सरकार कुछ नहीं सुनने को तैयार है। शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है लेकिन इसका समाधान नहीं निकाला जा रहा है। वही लाल बिहारी यादव ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल जैसे पद पर बैठाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आजमगढ़ के गौरव को बढ़ाने का काम भी उन्होंने किया है। इसके लिए उनको सभी तरफ से धन्यवाद देते हैं। बता दें कि लाल बिहारी यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। आजमगढ़ के नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी की आजमगढ़ इकाई की तरफ से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वही विधान परिषद नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी पहुंचकर कार्यकर्ताओं नेताओं पदाधिकारी संग विचार विमर्श किया। इसके बाद उनका काफिला कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में पहुंचा। जहां पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां से नेहरू हॉल सभागार में पहुंचने पर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.