Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मधुबन में संपन्न

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुल 91 शिकायतों में से 12 का हुआ तत्काल निस्तारण,6 टीमें मौके पर भेजी गई।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के दिए निर्देश।

राजेश गुप्ता

मऊ/संसद वाणी :जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील मधुबन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 91 शिकायतें आई, जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 6 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। तत्काल निस्तारित समस्त 12 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 48 विकास विभाग से 21, पुलिस विभाग से 15 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।


संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव,तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.