Connect with us

मऊ

मऊ मे बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजेश गुप्ता
मोहम्मदाबाद/मऊ/संसद वाणी :
घोसी लोकसभा 70 के चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा जनसभा का आयोजन मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नॉर्मल फुटबॉल मैदान में किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंडल की चारों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रत्याशियों को जिताने का अनुरोध किया जिले के सभी लोकसभा क्षेत्र से हजारों समर्थक पहुंचे। बसपा के समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विशाल जनसमूह ने जमकर नारेबाजी किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा भाजपा और सपा हिंदुत्व की आड़ में जुल्मेबाजी कर रही है।जनसभा में मायावती के आने से पूर्व घोसी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूरे जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बसपा के सभी प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील किया। जिसके बाद एक-एक कर मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया।बसपा प्रमुख मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश और प्रदेश समेत घोसी लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सभी उम्मीदवार के समर्थन में मुझे सुनने के लिए आप सभी यहां इकट्ठा हुए हैं।

इसके लिए मैं आप सभी का आभार प्रकट करती हूं। आप सभी लोगों को यह मालूम है कि हमारी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी व अन्य किसी भी विरोधी पार्टी तथा गठबंधन के साथ मिलकर नहीं, बल्कि अकेले ही अपनी पार्टी के बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ रही है। हमने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार में माफियाओं गुंडों अपराधिक प्रवृत्ति को जेल के सलाखों में भेजने का काम किया था अपनी सरकार में अपने सांसद को गुंडई करने पर हमने जेल भेजा हमने हमेशा सर्व समाज के हित की बात की और सरकार में उनके हित के लिए काम भी किया है अंत में उन्होंने पूरे मंडल के बसवा प्रत्याशियों को नाम लेकर हाथी निशान पर बटन दबाने का अनुरोध किया, इस सभा में प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान, भीम राजभर व अन्य सभी प्रत्याशी मौजूद रहे तथा अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व सांसद सलीम अंसारी चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड बहुत से लोगों ने विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा हजारों की संख्या में उमड पड़ा था पुलिस प्रशासन के लोक काफी चौकन्ना और चौकस रहे डॉक्टर अजय विक्रम सिंह कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने पूरे तत्परता से बाहर से आई हुई सारी फोर्स लगाकर उनकी निगरानी करते दिखे|

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.