Connect with us

दिल्ली

आज देशभर में मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा,यूपी, दिल्ली, हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर जारी मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की खबरें

Published

on

Morning news in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning news in Hindi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसमें अमरनाथ यात्रा मार्ग और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 

इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जाएगी।

फंसे हुए 1,200 पर्यटकों को निकालने का काम आज शुरू होने की संभावना 

सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से अधिक पर्यटकों को निकालने का काम मौसम अनुकूल रहने पर सोमवार को शुरू हो सकता है, क्योंकि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रविवार दिन में यह काम नहीं हो सका। चुंगथांग के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) किरण थाटल ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो निकासी प्रक्रिया हवाई या सड़क मार्ग से होगी। 

केरल के राज्यपाल ने राज्य के लोगों को बकरीद की दीं शुभकामनाएं 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को केरल के लोगों को बकरीद के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राज्य में बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। एक बयान में खान ने कहा कि त्याग की भावना और सर्वशक्तिमान पर अटूट विश्वास हमें प्रेम और करुणा के माध्यम से एकजुट रहने के लिए प्रेरित करता है। 

आंध्र प्रदेश के सीएम पोलावरम परियोजना कार्यों का करेंगे निरीक्षण  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को एलुरु जिले के पोलावरम गांव में गोदावरी नदी पर बन रही पोलावरम परियोजना का निरीक्षण करेंगे। जल संसाधन विकास मंत्री निम्मला राम नायडू ने रविवार को यहां पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के पोलावरम परियोजना दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

गंगा के उदगम स्थल गौमुख से हरिद्वार तक उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ 

उत्तराखंड में हिमालय की उच्च पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित गौमुख से निकली पतित पावन, जीवनदायिनी कहे जाने वाली नदी, मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए रविवार को गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गौमुख से लेकर हरिद्वार व रुड़की तक एकत्र रहे। वहीं, गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा का त्योहार विशिष्टता से मनाया गया। 

यूपी, दिल्ली, हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर जारी

यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब में भीषण लू की स्थिति रविवार को भी जारी रही और समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि प्रचंड गर्मी ने दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ को भी प्रभावित किया, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

संसद में स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं, कभी भी गिर सकती है NDA सरकार : संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा गठित सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार स्थिर नहीं है और कभी भी गिर सकती है। राउत ने कहा, “संसद में स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। अगर राहुल गांधी कहते हैं कि वे कभी भी सरकार गिरा सकते हैं, तो इसका एक मतलब है। केंद्र में बनी एनडीए सरकार पर्याप्त रूप से स्थिर नहीं है। कुछ भी हो सकता है।”

भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को उनकी जांच की इजाजत नहीं : राहुल गांधी ने फिर खड़े किए सवाल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘‘ब्लैक बॉक्स” है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘‘गंभीर चिंताएं” जताई जा रही हैं।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.