Connect with us

वाराणसी

भूटान देश के प्रतिनिधि मण्डल ने किया भ्रमण

Published

on

वाराणसी/संसद वाणी : चोलापुर ब्लाक के 5 गांवों में बुनकरों की आजीविका संवर्धन हेतु एचडीएफसी बैंक परिवर्तन अंतर्गत संचालित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम में बुनकरों की स्थितियों और कार्य नीतियों को समझने और सीखने हेतु रविवार को भूटान देश से 32 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने गोला और चोलापुर गांव का भ्रमण किया। प्रतिनिधि मंडल में भूटान सरकार के कर्मचारी,व्यापारी और बुनकर शामिल थे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बुनकरों ने परस्पर अपनी अपनी बुनकरी कलाओं, बारीकियों और विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान अंबुजा फाउंडेशन के अंशु सिंह ने बताया कि स्थानीय बुनकरों के साथ बनारसी बुनाई के पैटर्न पर पर्दे,बैग,कुशन इत्यादि के बारे में काम शुरू किये जाने की योजना बनायी गयी है। जिससे बुनकरों के रोजगार एवं व्यापार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र द्विवेदी, दीनानाथ सिंह, सुनील कुमार,अंशु सिंह,जय प्रकाश बिन्द और अंजलि सिंह उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.