Connect with us

उत्तर प्रदेश

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में दुल्हन के साथ किया ‘कांड’, जानकारी के बाद लौटी बारात

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jhansi Crime News: झांसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को आरोपी ने उस वक्त अंजाम दिया, जब वो अपनी चचेरी बहनों और सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि लड़की के प्यार में पागल एकतरफा आशिक ने वारदात को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गया. वारदात की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुल्हन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. आरोपी दतिया का रहने वाला बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि उसने पहले भी लड़की को धमकी दी थी.

मृतका की पहचान 22 साल की काजल के रूप में हुई थी. रविवार को झांसी के निशा गार्डन मैरिज हॉल में उसकी शादी होनी थी. काजल मूल रूप से दतिया जिले के सोनागिरि इलाके की रहने वाली थी. आरोपी दीपक अहिरवार ने पहले भी काजल को शादी के लिए प्रपोज किया था. तब काजल ने शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद आरोपी दीपक ने उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. कहा जा रहा है कि धमकी की वजह से ही काजल के परिजन ने शादी दतिया में न कर झांसी से करने का फैसला किया था.

पूरे वारदात को लेकर झांसी पुलिस ने क्या कहा?

वारदात को लेकर झांसी पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दीपक, काजल से एकतरफा प्यार करता था. दीपक, काजल की शादी की जानकारी पाकर दतिया से झांसी पहुंचा था. काजल अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी. इसी दौरान दीपक भी तमंचा लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंच गया. जब उसे पता चला कि काजल ब्यूटी पार्लर के अंदर मौजूद है, वो वहां पहुंच गया और काजल से अपने साथ चलने को कहा. जब काजल ने जाने से मना कर दिया, तब आरोपी ने धमकाया और कहा कि तुमने मुझे धोखा दिया है. ये कहते हुए उसने काजल को गोली मार दी.

पूरी वारदात को आरोपी ने बारात के आने से चंद घंटे पहले अंजाम दिया. वारदात के दौरान ब्यूटी पार्लर में मौजूद काजल की चचेरी बहन ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसने बताया कि आरोपी दीपक हमारे ही गांव का रहने वाला है. ब्यूटी पार्लर में घुसने के दौरान उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था. 

वारदात को लेकर झांसी के एसएसपी राजेश ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही लड़की को गोली मारने का मामला सामने आया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. फिलहाल, शुरूआती जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. 

वारदात की जानकारी के बाद लौटी बारात

उधर, वारदात की जानकारी के बाद मैरिज हॉल आ रही बारात आधे रास्ते से ही लौट गई. मृतका काजल अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी. उससे बड़ा एक भाई है,जबकि सबसे छोटी एक बहन है. कहा जा रहा है कि झांसी में ही रहने वाले काजल के रिश्तेदारों ने उसकी शादी चिरगांव के सिमथरी में रहने वाले राज से तय कराई थी.

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.