Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रति तीन माह पर मनरेगा कार्यों का जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा होगा निरीक्षण कमियां पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी।
मऊ/संसद वाणी : जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जनपद में बाढ़ से पूर्व तैयारियो का स्थलीय निरीक्षण सहित विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत सूरजपुर में मनरेगा कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ पूर्व तैयारियो हेतु बाढ़ से बचाव के लिए जनपद मऊ में सरयू नदी के दाएं तट पर मुक्तिधाम की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
यह परियोजना 701.69 लाख रुपए की है। यह परियोजना शत् प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। एक अन्य परियोजना जो सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम सूरजपुर के पुनर्स्थापना कार्य से संबंधित है तथा जिसकी लागत 632.88 लाख रुपए है। इस परियोजना का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। यह परियोजना भी 90% पूर्ण हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को शीघ्र ही शत् प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लेने को कहा। जिससे बरसात प्रारंभ होने से पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाय। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत सूरजपुर में मनरेगा कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
यहां पर एक बंधे का निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा तालाब के निर्माण कार्य भी हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बंधे के निचले हिस्सों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब में किया जा रहे कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने डीसी मनरेगा को मनरेगा कार्यो में मानक के अनुरूप कार्य करने को कहा। साथ ही प्रत्येक 3 महीने में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वयं भी मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने को कहा जिससे मनरेगा के तहत किया जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके।उन्होंने मनरेगा कार्यो में लापरवाही एवं कमियां पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी घोसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login