Connect with us

क्रिकेट

भारत U-19 ने अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत तय

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरारे (ज़िम्बाब्वे), 4 फरवरी 2026:
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान U-19 को 7 विकेट से हराकर रोमांचक विजय हासिल की और फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और शानदार प्रदर्शन करते हुए 310/4 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनके बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारी खेली, जिसमें फैसल शिनोजादा ने 110, और उजैरुल्लाह नियाजाई ने 101 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

लेकिन भारत ने जवाबी पारी में जो आत्मविश्वास दिखाया, वह काबिले तारीफ था। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 311/3 (41.1 ओवर) पर लक्ष्य हासिल किया — यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी नॉक-आउट मैच में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज़ करने जैसा रिकॉर्ड है।

शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन

  • एरोन जॉर्ज ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 115 रन (104 गेंदों में) की धमाकेदार शतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
  • वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी।
  • कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 62 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति दिलाई।
  • विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इतिहास रचा भारत ने

इस जीत के साथ भारत अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 10वीं बार पहुंचा है, जहां उसका सामना 6 फरवरी 2026 को इंग्लैंड U-19 से होगा। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे सफल टीम रहा है और वह इसबार फिर से खिताब जीतने की दावेदार है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.