Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुल 162 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण,6 टीमें मौके पर भेजी गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के दिए निर्देश।
मऊ/संसद वाणी : जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील सदर में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 162 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 6 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 88, पुलिस विभाग से 22 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार, तहसीलदार सदर, सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login