Connect with us

उत्तर प्रदेश

बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए प्रिसिंपल ने किया अनोखा कारनामा, हो गया चमत्कार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए क्लास को ही स्वीमिंग पूल बना दिया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे स्वीमिंग पूल में तैरते हुए और मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को गौर से देखने पर आपको समझ आएगा कि यह कोई स्वीमिंग पूल नहीं बल्कि एक स्कूल का कमरा है. जी हां, यह एक प्राइमरी स्कूल का कमरा है जिसमें तकरीबन दो फुट तक पानी भरा है और स्कूल के बच्चे इस पानी में क्रीडा रहे हैं.

कन्नौज के प्राइमरी स्कूल का है वीडियो

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज के महसौनापुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है. जहां स्कूल प्रशासन ने बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए क्लास में पानी भर दिया. स्कूल के प्रिंसिपल वैभव राजपूत ने बताया कि इस समय तापमान 38 से 40 डिग्री चला गया है जिसकी वजह से स्कूल आने वाले बच्चों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है.

वैभव अपने नए और दिलचस्प विचारों के लिए पूरे गांव में मशहूर हैं. प्रधानाचार्य वैभव ने बताया  स्कूल की कक्षा में पानी भरने के बाद बच्चों ने स्कूल आना शुरू कर दिया. वे ना केवल पढ़ाई कर रहे हैं बल्कि इस स्वीमिंग पूल से से उन्हें गर्मी से भी राहत मि रही है.

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.