Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई/संसद वाणी: मलाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (इनऑर्बिट मॉल के पास, क्लाउड नाइन अस्पताल के सामने) स्थित एमजी मोटर (कृशिव ऑटो) शोरूम (MG Motor Krishiv Auto Showroom) के बाहर का नजारा गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधा सवालिया निशान लगाता है। शोरूम के बाहर मुख्य सड़क पर दो-दो लाइनों में बेतरतीब खड़ी गाड़ियां इस बात का जीता-जागता सबूत है कि यहाँ नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं।
सड़क पर अवैध कब्जा और ट्रैफिक विभाग की खामोशी
- दो लाइनों में अवैध पार्किंग: नो-पार्किंग जोन और व्यस्त लिंक रोड पर इस तरह गाड़ियों का जमघट लगा रहना आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है, जिससे यहाँ हर वक्त भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है।
- ‘सेटिंग’ या मलाई का खेल: जब आम नागरिक की जरा सी गलती पर ट्रैफिक पुलिस फौरन डंडा चलाती है, तो फिर इस बड़े शोरूम के बाहर महीनों से चल रहे इस अवैध कब्जे पर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग पूरी तरह ‘अंधा’ क्यों बना हुआ है? क्या इसे प्रशासनिक मिलीभगत या किसी खास ‘सेटिंग’ के अलावा कुछ और कहा जा सकता है?
- जिम्मेदारी से मुंह मोड़ता महकमा: जब लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या इन्हें आम जनता की परेशानियों की परवाह नहीं है या फिर महकमे की प्राथमिकताएं कुछ और ही हैं?
‘संसद वाणी’ की दो टूक चेतावनी:
अवैध पार्किंग और प्रशासनिक मेहरबानी का यह खेल अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ने जल्द ही एमजी मोटर शोरूम के बाहर का अतिक्रमण पूरी तरह साफ नहीं किया, तो इस मिलीभगत के हर एक चेहरे को अखबार के जरिए जनता के सामने बेनकाब कर दिया जाएगा!