Connect with us

वाराणसी

सहकारी समिति के सदस्यता अभियान के तहत 184 सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : बेसिक शिक्षा वेतन भोगी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहकारी समिति वाराणसी के तत्वावधान में मंगलवार को फुलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 184 शिक्षको ने सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान के दौरान समिति के सदस्य बनने पर मिलने वाले लाभ पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें सबसे कम ब्याज दर पर ऋण मिलने, अधिकतम 20 लाख तक ऋण साधारण ब्याज दर पर देने की जानकारी दी गई। इसके अलावा शिक्षको को मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बाबत जानकारी दी गई। इस दौरान सहकारी समिति के लेखाकार अनुराग सिंह, स्टेट अवार्डी शिक्षक डॉ कुँवर पंकज सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, रामकृपाल यादव, सर्वेश सिंह,पप्पू गिरी, दिलीप यादव, रागिनी सिंह, नीतू, अर्चना, रवि मौर्य, मनोज कुमार समेत अनेक शिक्षक रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.