Connect with us

बड़ी खबर

मालवणी में अवैध गार्डन निर्माण का मामला गरमाया, Rohit Shinde और Makne पर उठे सवाल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई: मालवणी के समाना नगर में एक नया विवाद सामने आया है, जहां ओम सिद्धिविनायक सोसाइटी के सचिव और चेयरमैन द्वारा कथित तौर पर एक अवैध गार्डन का निर्माण शुरू किया जा रहा है। स्थानीय समाचार चैनल संसद वाणी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जमीन महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) द्वारा पहले से ही सोसाइटी को गार्डन के लिए आवंटित की जा चुकी है, फिर भी इस नए निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट में शामिल नक्शों से पता चलता है कि जिस स्थान पर गार्डन बनाया जा रहा है, वहां कोई गार्डन की योजना नहीं है, जिससे MHADA अधिकारियों की लापरवाही या संभावित भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कब्जा सिलसिला लगातार जारी है और इससे क्षेत्र की आवासीय योजना पर असर पड़ सकता है।

  • राजनीतिक हलचल

इस मामले में मालवणी के विधायक असलम शेख (MLA Aslam Shaikh) का नाम भी सामने आया है। संसद वाणी के अनुसार, सोसाइटी ने गार्डन के उद्घाटन के लिए असलम शेख और उनके पुत्र हैदर शेख को निमंत्रण भेजा गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या विधायक या उनके परिवार का इस अवैध निर्माण के उद्घाटन में उनके द्वारा कोई आएगा?

  • क्या कहता है MHADA का कानून?

MHADA अधिनियम 1976 के तहत जमीन के उपयोग और आवंटन की सख्त व्यवस्था है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह अवैध निर्माण साबित हुआ, तो न केवल सोसाइटी बल्कि संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। हाल ही में मालवणी में एक इमारत ढहने की घटना के बाद अवैध निर्माणों पर सख्ती बढ़ी है, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया है।

  • जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर चिंता जताई है और मांग की है कि MHADA और स्थानीय प्रशासन तुरंत जांच शुरू करें। सोशल मीडिया पर #MalwaniJustice और #MHADACorruption जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जहां लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में अवैध निर्माणों पर टिप्पणी करते हुए सभी पक्षों से अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा है। अब देखना यह है कि MHADA इस मामले में क्या कदम उठाती है, या हर बार की तरह अपने आंखों पर पट्टी बांध चुप चाप बैठ जाएंगे..? इस बीच, स्थानीय लोग न्याय और पारदर्शिता की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं।

  • अधिक जानकारी के लिए बने रहें और अपनी राय कमेंट में साझा करें!

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.