Connect with us

मुम्बई

स्वाद और सादगी का संगम: अलोका कैफ़े का शानदार उद्घाटन

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैफ़े के उद्घाटन अवसर पर वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समूह दैनिक समाचार पत्र के स्वामी श्री अभिषेक वशिष्ठ और प्रधान संपादक श्रीमती स्मिता वशिष्ठ भी पहुंचे। इस दौरान आयोजकों द्वारा उनका गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया गया।

  • दीपक त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुंबई/संसद वाणी: बोरीवली पश्चिम (गोराई) में अब स्वाद के शौकीनों के लिए एक नया और खास ठिकाना तैयार हो गया है। हाल ही में शुरू हुआ अलोका कैफ़े अपने शानदार माहौल, बेहतरीन स्वाद और अनोखे अनुभव के कारण लोगों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। यह कैफ़े केवल खाने-पीने की जगह नहीं, बल्कि ऐसा स्थान है जहां लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

कैफ़े में आने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जहां हर उम्र के लोग आराम से बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकें। यहां की खासियत सिर्फ लजीज़ खाने-पीने की चीजें ही नहीं, बल्कि उनका आकर्षक प्रस्तुतीकरण और मेहमाननवाज़ी भी है, जो हर आगंतुक को खास अनुभव प्रदान करती है। कॉफी की खुशबू, ताज़ा तैयार स्नैक्स और मिठास भरे डेज़र्ट का स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करेगा।

अलोका कैफ़े की शुरुआत का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा स्थान देना है, जहां वे अपने दिनभर की भागदौड़ से कुछ पल निकालकर आराम, बातचीत और स्वाद का आनंद ले सकें। यहां मिलने वाली विभिन्न प्रकार की कॉफी, स्नैक्स और विशेष डिशेज़ हर किसी के स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं।

इस अवसर पर अभिषेक वशिष्ठ एवं स्मिता वशिष्ठ ने कहा कि गोराई इलाके में इस तरह के आधुनिक और आरामदायक कैफ़े की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में अलोका कैफ़े का शुरू होना आसपास के लोगों के लिए एक खुशी की बात है। यहां का माहौल युवाओं, परिवारों और दोस्तों के छोटे-बड़े मिलन समारोह के लिए भी बेहद उपयुक्त माना जा रहा है।

अलोका कैफ़े के शुभारंभ अवसर पर शिवसेना (शिंदे गुट) के विभाग प्रमुख श्री राम यादव व उनकी धर्मपत्नी बीएमसी वार्ड क्रमांक 1 की नगरसेविका सौ. रेखा राम यादव, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री जयकांत शुक्ला, पूर्व नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा, वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं समूह दैनिक समाचार पत्र के स्वामी श्री अभिषेक वशिष्ठ, प्रधान संपादक श्रीमती स्मिता वशिष्ठ, बोरीवली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री सचिन सस्ते, एनएसएसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देबब्रत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अफ़ज़ल सिंधा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुशील कुमार तिवारी, राष्ट्रीय संगठक नदीम खान, एसआईटी हेड अज़ीज खान, वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुरेश यादव, समाजसेवी पप्पू भाई, न्यूज़ फर्स्ट के तेजस्वी संवाददाता अतिउल्लाह मनिहार, बोरीवली एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एम.के. गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश मोरे, अधिवक्ता चेतन तिवारी, न्यूज़ फर्स्ट एडिटर श्री अनिल जायसवाल, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्री शिवाजी घनघाव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.