Connect with us

राजनीति

बनिया समाज को कमजोर समझने की भूल भाजपा को महंगी पड़ेगी : प्रकाश जायसवाल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता/महासचिव प्रकाश जायसवाल ने कहा कि कौशांबी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर जी ने जिस बनिया समाज पर इस तरीके का अपमान जनक शब्दो का प्रयोग किया है ऐसा प्रतीत होता है की कौशांबी सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है जाति सूचक शब्दों को बोलना यह आचार संहिता उल्लंघन के दायरे आता है कौशांबी भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने पर रोक की मांग करता हूँ जो व्यक्ति चुनाव के पहले जाति सूचक शब्दों और गाली गलौच दे उस असंतुलित व्यक्ति चुनाव के बाद व्यापारी बनिया समाज के लिये घातक हो सकता है, प्रकाश जायसवाल ने चुनौती देते हुए कहा कि अब बनिया समाज भी इसका मुहतोड़ जबाब वोट देकर करेगा,
प्रकाश जायसवाल ने कहा कि बनिया को कमजोर और बेचारा समझने की भूल करने वाली भाजपा को कौशाम्बी ही नही अगले सभी चरणों के वोटिंग में पुरे देश में खमियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें अब बनियों पर राज करने वाली इस भाजपा सरकार को बनिया समाज ने मन बना लिया है और एक साथ एक जुट होकर बनिया समाज अब उसके साथ होगी जो उसको सम्मान दे। प्रकाश जायसवाल ने चुनाव आयोग से कौशांबी सांसद भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज करने की अपील किया है। और सार्वजनिक रूप से विनोद सोनकर को बनिया समाज से माफी मांगना पड़ेगा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.