Connect with us

बड़ी खबर

विशेष जांच रिपोर्ट: लेमन ट्री प्रीमियर होटल के बाहर 4 महीनों से सड़क पर कब्जा; संसद वाणी का गोरेगांव ट्रैफिक प्रमुख से तीखा सवाल—आप सरकार के नौकर हैं या होटल मालिक के?

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई (संसद वाणी): मलाड वेस्ट स्थित चिंचोली बंदर रोड एक्सटेंशन (न्यू लिंक रोड के पास, माइंडस्पेस) पर बने ‘लेमन ट्री प्रीमियर होटल’ (Lemon Tree Premier Hotel) के बाहर का नजारा देखकर यह तय करना मुश्किल है कि यह मुंबई महानगरपालिका की सार्वजनिक सड़क है या इस होटल का निजी पार्किंग लॉट। होटल के बाहर सड़क के दोनों तरफ बेधड़क कतारबद्ध गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं, जिससे इस पूरे इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

लगातार 4 महीने से शिकायतें, लेकिन सड़क एक दिन भी खाली नहीं हुई

हैरानी की बात यह है कि इस अवैध कब्जे की शिकायतें पिछले 4 महीनों से लगातार गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी (BMC) प्रशासन से की जा रही हैं। लेकिन नतीजा सिवाय ‘ज़ीरो’ के कुछ नहीं निकला। 4 महीनों में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब लेमन ट्री होटल के बाहर से सड़क को पूरी तरह से खाली कराया गया हो।

गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से ‘संसद वाणी’ के तीखे सवाल:

  1. तनख्वाह जनता के टैक्स से या होटल मालिक से?गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जवाब दें कि उन्हें हर महीने मिलने वाली सैलरी आम जनता के टैक्स के पैसे से आती है या लेमन ट्री होटल के मालिक के खजाने से?
  2. नियुक्ति सरकार की या प्राइवेट सर्विस की?क्या आपकी तैनाती महाराष्ट्र सरकार और जनता की सेवा के लिए हुई है या किसी निजी होटल की अवैध पार्किंग को सुरक्षा और छूट देने के लिए?
  3. आखिर ऐसी कौन सी ‘मजबूरी’ है?लगातार 4 महीनों की शिकायतों के बावजूद आखिर ऐसी कौन सी लाचारी या गुप्त ‘सेटिंग’ है जो अधिकारियों को लेमन ट्री प्रीमियर होटल के खिलाफ कोई भी बड़ा और सख्त एक्शन लेने से रोकती है?

बीएमसी प्रशासन भी दे जवाब

सड़क अतिक्रमण केवल ट्रैफिक का मामला नहीं है। बीएमसी प्रशासन को भी जवाब देना होगा कि जब होटल के बाहर सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी करके सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है, तो बीएमसी के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर तमाशा क्यों देख रहे हैं? क्या कॉमर्शियल निर्माणों को पार्किंग नियमों की धज्जियां उड़ाने का लाइसेंस दे दिया गया है?

मांग: अब सिर्फ चालान नहीं, निलंबन और कठोर कानूनी एक्शन हो

संसद वाणी यह मांग करती है कि केवल नाममात्र का चालान फाड़कर खानापूर्ति करने का ड्रामा बंद किया जाए।

  • जो अधिकारी पिछले 4 महीनों से इस शिकायत को दबाकर बैठे हैं, उन गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच बैठाकर उन्हें सस्पेंड (Suspended) किया जाए।
  • लेमन ट्री प्रीमियर होटल प्रबंधन पर सड़क को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करने के जुर्म में भारी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Continue Reading

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.