Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई/संसद वाणी: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (एवरशाइन मॉल के पास, चिंचोली बंदर, मलाड) स्थित टाटा मोटर्स (पुनीत कार्स) शोरूम के बाहर का नजारा स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार शिकायतों के बावजूद इस शोरूम के बाहर मुख्य सड़क और पैदल चलने वाले रास्ते पर गाड़ियों का अवैध कब्जा बना हुआ है। स्थिति को देखकर जनता अब सीधे तौर पर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की कार्यशैली पर ‘लापरवाही, मिलीभगत या मलाई’ का गंभीर आरोप लगा रही है!
ट्रैफिक विभाग की चुप्पी और बीएमसी से कड़े सवाल
- सड़क बनी प्राइवेट पार्किंग: व्यस्त न्यू लिंक रोड पर इस तरह अवैध रूप से गाड़ियां पार्क होने के कारण यहाँ हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- बीएमसी से तीखा सवाल—फुटपाथ कहाँ गया?: ‘संसद वाणी’ बीएमसी प्रशासन से यह सीधा सवाल पूछता है कि इस शोरूम के बाहर आम जनता के चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ आखिरकार कहाँ गायब हो गया है? क्या अतिक्रमणकारियों को बचाने के लिए बीएमसी ने अपनी आँखें मूंद ली हैं?
- ट्रैफिक विभाग की चुप्पी पर संदेह: आम नागरिकों की छोटी-सी गलती पर तुरंत कार्रवाई करने वाला गोरेगांव ट्रैफिक विभाग इस बड़े टाटा मोटर्स शोरूम के बाहर पूरी तरह मौन क्यों है? क्या प्रशासनिक अधिकारियों और शोरूम प्रबंधन के बीच किसी विशेष समझौते के तहत यह अनदेखी की जा रही है?
इस गंभीर मामले पर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में भारी रोष है। संबंधित विभागों को इस अव्यवस्था पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।