Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई/संसद वाणी: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड स्थित सुंदर नगर (परीजा अपार्टमेंट, सीएचएस के पास) का इलाका इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। टाटा मोटर्स (पुनीत कार्स) शोरूम के प्रबंधन और उनके द्वारा लाई जाने वाली गाड़ियों ने अब मुख्य सड़क के साथ-साथ इस आवासीय परिसर के पास की सड़क पर भी धड़ल्ले से अवैध पार्किंग शुरू कर दी है। आलम यह है कि यहाँ लाइन से गाड़ियां खड़ी करके रास्ते को पूरी तरह जाम कर दिया गया है, जिससे स्थानीय रहवासियों का आना-जाना दूभर हो गया है।
आवासीय इलाके में मनमानी और प्रशासन की चुप्पी
- सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें: कमर्शियल शोरूम की मनमानी के कारण अब रिहायशी इमारतों के बाहर भी अवैध पार्किंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। परीजा अपार्टमेंट के पास इस तरह कब्जा होने से स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- ट्रैफिक महkमे की अनदेखी: मुख्य सड़क के साथ-साथ अंदरूनी रास्तों पर भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पर कोई एक्शन लेने से बच रहा है।
- आम जनता की परेशानी: रहवासियों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद जब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक इन रसूखदार शोरूम संचालकों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे।
इस गंभीर मामले पर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में भारी रोष है। संबंधित विभागों को इस अव्यवस्था पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।