Connect with us

बड़ी खबर

‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ का निधन, छोड़तकर गए 400 करोड़ का कारोबार

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ice Cream Man of India: देश के जाने-माने उद्योगपति और नैचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का निधन हो गया. अपने पीछे वे 400 करोड़ का कारोबार छोड़तकर गए हैं. उन्हें लोग भारत के आइसक्रीम मैन के नाम से भी जानते थे. 

‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से उद्योगजगत में अपना नाम कमाने वाले नैचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का निधन हो गया. उनके निधन से उद्योग जगत में शोक है. वे अपने पीछे 400 करोड़ का साम्राज्य छोड़कर गए हैं. उनको लोग आइसक्रीम मैन के नाम से भी जानते थे. 

Natural’s Icecream के फाउंडर रहे रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का जन्म कर्नाटक के मंगलुरु में गांव में एक फल विक्रेता के घर में हुआ था. उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ ही खुद भी फल बेचने का काम किया था. वे पांच भाई-बहन थे. उनका मानना था कि फलों के बिजनेस में हाथ बंटाने से प्राप्त हुआ अनुभव उनके जीवन में काफी मददगार साबित हुआ . 14 साल की उम्र में वे मुंबई आ गए थे. 

सोशल मीडिया पर दी कंपनी ने जानकारी 

सोशल मीडिया के जरिए कंपनी ने उनके निधन की खबर को साझा किया है. वे 70 साल के थे. उन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर 4000 करोड़ का कारोबार बनाया है. आर्टिफिशियल टेस्ट की जगह नेचुरल टेस्ट परोसने वाले वाले रघनंदन श्रीनिवास कामथ को ‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’के नाम से पहचान मिली थी. 

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.