Connect with us

बड़ी खबर

कछुए को जिंदा जलाया,सोशल मीडिया पर डाला वीडियो,भेजे गए जेल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सहारनपुर/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।यहां कुछ लोगों ने एक कछुए को चूल्हे पर जिंदा जला दिया।कछुए को चूल्हे पर जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों को हिरासत में लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो देवबंद के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव का बताया जा रहा है।आकास नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक जिंदा कछुए को चूल्हे पर भूना जा रहा है। कछुए को जिंदा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।दोनों की पहचान आकाश और सुनील के रूप में की गई है।

शनिवार को खबर सामने आई थी कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा था और सबूत होने के बावजूद कुछ देर बाद छोड़ दिया था,लेकिन पुलिस ने रविवार को साफ किया कि दोनों आरोपियों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है।अब उन्हें कोर्ट के सामने पेस कर जेल भेजा गया है।सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।दोनों को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया है और जेल भेजा गया है।अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.