Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Voter Helpline App: अगर आप वोट देने जा रहे हैं और पोलिंग बूथ सर्च करना चाहते हैं तो यहां हम आपको दो तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप आसानी से यह चेक कर सकते हैं.
लोकसभा इलेक्शन का दूसरा फेज शुरू हो गया है. शायद इसी फेज में आपके यहां भी वोट डाले जाएंगे. अगर हां, तो वोट डालने जाने से पहले आपको सारी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए. कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग बिना पोलिंग बूथ चेक किए ही वोट डालने चले जाते हैं और फिर गलत जगह पहुंच जाते हैं. इसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए आपको पहले ही पोलिंग बूथ को चेक कर लेना होगा. इसका प्रोसेस काफी आसान है. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप.
ऑफिशियल साइट से ऐसे करें चेक:
इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद अपने ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगइन करें.
यह तीन ऑप्शन मिलेंगे जिसमें Search by EPIC, Search by Details और Search by Mobile होंगे. तीनों में से किसी से भी आप पोलिंग बूथ की डिटेल्स ले सकते हैं.
जो-जो डिटेल्स आपसे मांगी जाएंगी उन्हें भरने के बाद आपको Search पर टैप करना होगा. फिर आपको आपके पोलिंग बूॉथ की जानकारी मिल जाएगी.
Search by EPIC ऑप्शन के जरिए आपको अपने वोटर आईडी कार्ड पर दिए गए EPIC नंबर एंटर करना होगा. फिर राज्य और कैप्चा दर्ज करना होगा. फिर Search पर क्लिक करें.
Search by Details के तहत, आपको अपने वोटर-आईडी कार्ड पर मौजूद पर्सनल जानकारी जैसे नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्म तिथि, लिंग और जिला दर्ज करना होगा. इसके बाद Search पर क्लिक कर दें.
Search by Mobile के जरिए आपको अपना राज्य, भाषाा, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा. इसे दर्ज करें और Search पर क्लिक कर दें.
App से ऐसे करें चेक:
इसके लिए आपको Voter Helpline App को डाउनलोड करना होगा.
ऐप को ओपन करें और यहां से Voter Services पर जाएं. इसके बाद Find Your Polling Station का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप कर दें.
फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जिसमें राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र आदि की जानकारी होगी. इसके बाद Polling Booth Find पर टैप करें.
यहां से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.
You must be logged in to post a comment Login