Connect with us

राजनीति

नीट की परीक्षा में हुई भारी धांधली के खिलाफ समाजवादियों ने शास्त्री घाट पर सांकेतिक धरना दिया।

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : नीट की परीक्षा में हुई भारी धांधली के खिलाफ समाजवादियों ने शास्त्री घाट पर सांकेतिक धरना दिया। धरने में मौजूद समाजवादियों ने 2 घंटे के धरने के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में आज धरना दिया जा रहा है और सांसद चंदौली वीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया और मांग किया गया की यह मुद्दा सदन में उठाया जाए। सांसद वीरेन्द्र सिंह ने बताया जिस तरीके से नीट परीक्षाओं में धांधली हुई है परीक्षा लीक हुई है उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी है। गुजरात माडल यही है जहां पेपर लीक करवाकर चारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा सरकार वीक है इसलिए पेपर लीक है। छात्र नौजवान इस सरकार के रवैए से नाखुश दिख रहे हैं । धरना में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश सोनकर, वरुण सिंह, राजू यादव, विष्णु शर्मा, संजय यादव, उमाकांत सिंह गुड्डू , संदीप मिश्रा, विकास यादव बच्चा, प्रदीप मौर्या, रोहित शर्मा, पार्वती कन्नौजिया, इरशाद अहमद, शिव कुमार सिंह, रवि यदुवंशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.