Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मऊ/संसद वाणी : राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विश्व योग दिवस जनपद के तमसा नदी के तट के गायघाट पर आरती, स्वच्छता अभियान, योगाभ्यास, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण के लिए योग का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने ने बताया कि दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह 15 जून से 21 जून तक चलाया जा रहे के क्रम में आज तमसा नदी के तट पर प्रभागीय वन अधिकारी पी.के. पाण्डेय के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया, तथा तमसा नदी के किनारे पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से योगाभ्यास है। स्वयं और समाज के लिए योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक निरंतर चलाया जा रहा है। विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल दिनांक 21 जून 2024 को जनपद के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में प्रातः 6:00 से कराया जाएगा। जिसमें जनपद के विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं, कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनपदवासी एवं आम नागरिक प्रतिभा कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, रोटरी क्लब के सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, योग टीचर सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
You must be logged in to post a comment Login