Connect with us

मऊ

संतकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से बुनकरों को किया जायेगा सम्मानित

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योजना का लाभ पाने के लिए बुनकर करें आवेदन

मऊ/संसद वाणी : सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उ०प्र० सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2024-25 संचालित की जा रही है। बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु परिक्षेत्रीय जनपद मऊ, आजमगढ, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकरों को प्रथम पुरस्कार रु 20000.00, द्वितीय पुरस्कार रू 15000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रु 10000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरो को राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रथम पुरस्कार रु 100000.00, द्वितीय पुरस्कार रु 50000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रू 25000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा।
उन्होंने बताया कि हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर/ हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य/स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साइज मे पूर्ण विवरण सहित सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा, निकट माघव होटल जनपद मऊ में अपना सैम्पल दिनांक 02 सितम्बर 2024 तक जमा कर सकते है। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.