Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : लोकजन सोशलिस्ट पार्टी की फूलपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शनिवार आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को मनोनीत किया। डॉ गोपाल शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता, नरेश विश्वकर्मा प्रदेश प्रभारी एवं भीम शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष,सिद्धार्थ विश्वकर्मा को वाराणसी व रविंद्र विश्वकर्मा को जौनपुर जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए सम्मानित कर शपथ ग्रहण कराया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपेक्षित अति पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों के समानता और भागीदारी तथा जनसंख्या के आधार पर वंचित और शोषित समाज को हक हकूक, मान सम्मान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से पार्टी संस्थापक सदस्य राधेश्याम विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, डॉक्टर अजय विश्वकर्मा, डॉ अनिल विश्वकर्मा गुलाब विश्वकर्मा, डॉ वरुण विश्वकर्मा एवं रामचरित पाल, संजीव कनौजिया, राजेश यादव, चंदन पटेल, मनीष शर्मा, राम बहादुर कुशवाहा, विजय राजभर रोहित पटेल, शौकत खान, बबलू बनवासी अजय राजभर, रवि पटेल, दिनेश कनौजिया, मंगल सिंह अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login