Connect with us

उत्तर प्रदेश

धोखा दे रहा था प्रेमी कांस्टेबल, महिला सिपाही ने दर्ज करवाया मामला… फिर एक ही रात में की मंदिर वाली शादी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे लड़की और पुलिसकर्मी साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे थे, लेकिन जब शादी की बात आई तो लड़का गंभीर नहीं दिख रहा था। जिसके बाद  लड़की पता लगा कि लड़का चुपके से कहीं और शादी करने जा रहा है तो लड़की ने उसके खिलाफ सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया। जब बात लड़के की नौकरी पर आई तो उसने उसी लड़की के साथ मंदिर में 7 फेरे लेकर अपनी पत्नी बना लिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्नाव की सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र और महिला कांस्टेबल ममता पिछले 2 सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों का हर रोज मिलना जुलना होता था। यहां तक की दोनों ड्यूटी करने भी एक साथ जाते थे। धीरे-धीरे दोनों में इतनी नजदीकियां बढ़ गईं की बात शादी तक पहुंच गई। दोनों शादी के लिए राजी भी हो गए थे, लेकिन कुछ समय पहले योगेंद्र ममता से दूरियां बनाने लगा था। योगेंद्र चुपके से  दूसरी जगह शादी करने सोच रहा था। वहीं जब इस बात की पता ममता को लगा तो उसने योगेंद्र को काफी समझाने का प्रयास किया।लेकिन जब दोनों में बात नहीं बनी तो ममता ने योगेंद्र के घरवालों से मिलकर भी अपने बीच के रिश्तों के बारे में बताया।

प्रेमी कांस्टेबल दे रहा था धोखा, महिला सिपाही ने दर्ज कराई FIR

बताया जा रहा है कि घरवालों से बात करने के बाद भी जब योगेंद्र नहीं माना तो ममता ने उसके खिलाफ सदर कोतवाली में ही रेप सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। लेकिन जब बात नौकरी पर बन आई और जेल जाने की नौबत आई तो योगेंद्र को उसके दोस्तों ने समझाकर रात में ही मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। इस समय उन्नाव की सदर कोतवाली की यह शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।  वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। अब लड़की जो चाहेगी उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.