Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आर. यू. सिंह के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अभिषेक वशिष्ठ; शाल-नारियल भेंट कर हुआ सम्मान, जॉन डेनिस सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
मुंबई। मालवणी गेट नंबर-1 स्थित बिल्डिंग दीपमाला के समीप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रभक्ति के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम में वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं स्वामी-प्रकाशक श्री अभिषेक अनिल वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें समाजसेवी एवं भाजपा नेता आर. यू. सिंह द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान एक महिला द्वारा श्री अभिषेक अनिल वशिष्ठ को शाल ओढ़ाकर एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर. यू. सिंह, भाजपा नेता जॉन डेनिस सहित अन्य गणमान्यजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान आर. यू. सिंह एवं जॉन डेनिस द्वारा उपस्थित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक वशिष्ठ ने मालवणी के विकास को लेकर अपनी बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि जनहित के नजरिए से देखा जाना चाहिए। सत्ता में कोई भी हो और अधिकारी कोई भी हो, मालवणी का विकास प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने मालवणी में ट्रैफिक व्यवस्था, ड्रग्स एवं नशे की समस्या तथा क्षेत्र के समग्र विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि मालवणी में विकास की गति अपेक्षित स्तर तक क्यों नहीं पहुंच पाई और क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं।
अभिषेक वशिष्ठ ने कहा कि मालवणी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उनका सपना है कि आने वाले समय में मालवणी ऐसा क्षेत्र बने, जहां लोग गर्व से कहें कि “मालवणी में भी हमारा घर होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े जरूरी सवालों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना भी है।
अभिषेक वशिष्ठ द्वारा उठाए गए मालवणी के विकास के मुद्दे की आर. यू. सिंह सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ क्षेत्र के भविष्य और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में वशिष्ठ मीडिया हाउस के अंतर्गत विभिन्न प्रकाशन मुंबई से संचालित होते हैं। संसद वाणी साप्ताहिक समाचार पत्र ने पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्ष पूरे किए हैं, जबकि वशिष्ठ वाणी दैनिक समाचार पत्र और फेमस लुक मासिक पत्रिका ने 10 वर्ष की प्रकाशन यात्रा पूरी की है। मीडिया समूह द्वारा जनहित, सामाजिक सरोकार, प्रशासन, राजनीति और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता दी जाती है।