Connect with us

विदेश

बेकसूर फिलिस्तीनियों पर  इजरायल ने ढाया कहर, हवाई हमले में 101 फिलिस्तीनियों की गई जान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इजरायल ने एक बार फिर बेकसूर फिलिस्तीनियों पर कहर ढा दिया है। गाजा के अलग-अलग इलाकों में हुए हमले में 101 फिलिस्तीनियों की जान चली गई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है। बता दें कि इजरयाल ने ये अटैक हवाई हमले के जरिए किए है। इजरायाल की सेना ने  सबसे घातक हमला गाजा के सबसे पुराने शरणार्थी शिविर अल शाती पर किया, जिसमें 24 लोग मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हो गए। इन हमलों में कई रिफ्यूजी कैंप नेस्तनाबूद हो गए है।

बीते दिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले अक्टूबर से गाजा पट्टी पर इजरायल के जारी हमले में कम से कम 37,551 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि हमले में 85,911 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन घायलो में कई महिलाएं और बच्चे हैं। 

इसमें कहा गया है कि आठ महीने से ज़्यादा समय से चल रहे इजरायली हमलों के बाद कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इसी के साथ कई सड़कों पर भी हैं, क्योंकि बचाव दल उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इजरायली युद्ध के आठ महीने से ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में, भोजन, स्वच्छ पानी और दवा की कमी के कारण गाजा के बड़े हिस्से खंडहर में तब्दील हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया गया है, जिसके नवीनतम फैसले में तेल अवीव को राफा में अपना अभियान तत्काल रोकने का आदेश दिया गया है। जहां 6 मई को आक्रमण से पहले 10 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों ने युद्ध से बचने के लिए शरण ली थी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.