Connect with us

मऊ

महनीय व्यक्तित्व के धनी थे जगत नारायणः दारा सिंह चौहान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शारदा नारायण हास्पिटल पहुंचे कारागार मंत्री, परिजनों को दी सात्वना

राजेश गुप्ता
मऊ/संसद वाणी :
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को शारदा नारायण हास्पिटल पहुंचकर समाजसेवी जगत नारायण सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह सहित परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रदान किया। श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि शारदा नारायण ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स समूह के संस्थापक होने के साथ ही उनके द्वारा समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता रहा।

गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक होने के साथ ही उन्होंने साहित्य, संस्कृति व सनातन पंरपराओं के विकास की दिशा में व्यापक कार्य किए हैं। अपने ओजस्वी व्यक्तित्व के कारण वह हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनका महनीय व्यक्त्वि व आदर्श कृतित्व समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने शारदा देवी से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया। इस दौरान जननायक प्रासशनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह, निदेशक शारदा नारायण हास्पिटल डॉ संजय सिंह, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुजीत सिंह, एडवोकेट सुनील सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह, जननायक गुणवत्ता प्रबंधक सुष्मिता सिंह आदि साथ रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.