Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Morning news in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं। अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने मुख्यमंत्री की चाय पार्टी का किया बहिष्कार
- महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी का बहिष्कार किया और सरकार पर जनता के मुद्दों को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों में छुट्टी
- कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बृहस्पतिवार के लिए सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती
- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। आडवाणी को इस साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।
शराब को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, हर साल 30 लाख लोगों की मौत
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि शराब की वजह से हर साल करीब 30 लाख लोगों की मौत होती है। साथ ही, यह भी कहा कि हाल के वर्षों में मृत्यु दर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन यह “अस्वीकार्य रूप से उच्च” बनी हुई है।
सैम पित्रौदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष
- कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे कुछ सप्ताह पहले उन्होंने भारतीयों की त्वचा के रंग पर अपनी नस्लवादी टिप्पणी के कारण विवाद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
केजरीवाल को तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला
- राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आप सुप्रीमो को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 29 जून को शाम 7 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।
‘आपातकाल इतिहास का काला धब्बा, कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचला’, इमरजेंसी पर बरसे ओम बिरला
- ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं। बुधवार को उन्हें ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने पहले ही संबोधन में इमरजेंसी की निंदा की। उन्होंने कहा कि सदन आपातकाल की निंदा करता है। आपातकाल भारत के इतिहास में एक काला धब्बा है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की भावना को कुचला है।
You must be logged in to post a comment Login