Connect with us

दिल्ली

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का बजट सत्र, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की खबरें

Published

on

Morning news in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning news in Hindi: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई और कम से कम चार आतंकी मारे गए। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ सहित संयुक्त बल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा शनिवार शाम को नौ जिलों में आगामी दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करने के बाद राज्य सरकार की ओर से चेतावनी (अलर्ट) जारी कर दिया गया साथ ही, राज्य में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ तीर्थस्थानों चारों धामों की यात्रा भी स्थगित कर दी गई।

  • अजमेर में नौ दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव आज से.. 

राजस्थान की धार्मिक नगरी अजमेर में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन सात से 16 जुलाई तक होगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ प्रतिदिन नामी कलाकारों की भजन संध्या भी होगी। 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीतिक षड़यंत्र के शिकार: सुनीता केजरीवाल..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल को) “गहरी राजनीतिक साजिश” का शिकार बनाया गया है और ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। 

  • हाथरस कांड: कोर्ट ने देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों के लिए भेजा जेल..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ के मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को शनिवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए एक अन्य संदिग्ध संजू यादव को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

  • चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत..

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। 

  • पेपर लीक पर विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित..

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) स्थगित कर दी है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। काउंसलिंग की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। NEET परीक्षा में पेपर लीक सहित अनियमितताओं के आरोपों के बीच यह फैसला लिया गया। 

  • 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का बजट सत्र, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट..

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.