Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रयागराज/संसद वाणी : योगी सरकार ने प्रदेश में अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। राजधानी लखनऊ के अकबरनगर से अवैध कब्जा हटाने की तस्वीरें अभी तक लोगों के जहन में ताजा हैं।प्रयागराज में पार्क से अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को उल्टे पांव वापस भागना पड़ा। दरअसल फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने हाथ में राइफल लेकर नगर निगम की टीम को ही दौड़ा लिया।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सपा नेता अमरनाथ की दबंगई का ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। अमरनाथ मौर्य पर नगर निगम की टीम के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है।
बता दें कि पूरा मामला एक पार्क पर अवैध कब्जे के विवाद से जुड़ा हुआ है।धूमनगंज के प्रीतम नगर में नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क को साफ करने और अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। तभी वहां सपा नेता अमरनाथ मौर्य भी पहुंच गए।अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम की टीम से बहस शुरू कर दी और इस दौरान बात ज्यादा बढ़ने पर उन्होंने राइफल लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को दौड़ा लिया।
विवेकानंद पार्क में सितंबर के पहले हफ्ते में गणेश उत्सव की शुरुआत होनी है।इससे पहले नगर निगम की टीम यहां जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर पार्क की सफाई करने पहुंची थी। तभी सपा नेता से झड़प हो गई।वीडियो में दिख रहा है कि अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम अफसरों को राइफल से खदेड़ने की कोशिश की।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
बात तो तब बढ़ गई जब सपा नेता हनक दिखा रहे थे और पार्क से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली और वो भी इस बवाल के बीच पहुंचे,लेकिन गनीमत ये रही कि विवाद आपसी मार-पिटाई तक नहीं पहुंचा।प्रशासनिक कर्मचारियों ने मामले को संभाल लिया।
You must be logged in to post a comment Login