Connect with us

राजनीति

लोकसभा चुनाव में मैदान में थे 78 मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कहां-कहां और किसे मिली जीत

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Muslim candidates in Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव में 78 मुसलमान उम्मीदवार मैदान में थे. क्रिकेटर यूसुफ पठान समेत 11 मुसलमान उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. हैदराबाद से एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी जीते हैं.

लोकसभा चुनाव के नेतीजे आ गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 78 मुसलमान उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 11 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं. क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सियासत की पिच पर भी शानदार बैटिंग की है. बरहामपुर से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़कर युसूफ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को बड़ी शिकस्त दी है. हैदराबाद से एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी जीते हैं. ओवैसी ने तीन लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी की माधवी लता कोम्पेला को हराया है.

देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसाली को जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी के पारस नाथ को शिकस्त दी है. सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद ने बीजेपी के राघव लखनपाल को 64 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हराया है. कैराना से सपा के इकरा चौधरी ने बीजेपी के प्रदीप कुमार को हराया. रामपुर से सपा के मोहिबुल्लाह को जीत मिली है.

बिहार की बात करें तो कटिहार सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर जेडीयू ने तकरीबन 50 हज़ार वोटों से बीजेपी के जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी को हरा दिया है. किशनगंज सीट से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद जीते हैं. केरल से मलप्पुरम से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के मोहम्मद बशीर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वी.वासिफ को तीन लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया है. 

जीतने वाले मुस्लिम उम्मीदवार

टीएमसी के यूसुफ पठान ने बहरामपुर से अधिर रंजन चौधरी को 85 हजारा वोटों से हराया. 

कांग्रेस से इमरान मसूद ने सहारनपुर से 64,542 वोटों से जीत हासिल की है

सपा से इकरा चौधरी ने कैराना से 69,116 वोटों से जीत हासिल की है

सपा से अफजाल अंसारी ने गाजीपुर से 1,24,861 वोटों  से जीत हासिल की है

एआइएमआइएम से असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद से 3,38,087 वोटों से जीत हासिल की है 

निर्दलीय से मोहम्मद हनीफ ने लद्दाख से 27,862 वोटों से जीत हासिल की है

निर्दलीय से अब्दुल राशिद शेख ने बारामुला से  2,04,142 वोटों स जीत हासिल की है

सपा से मोहिबुल्ला ने रामपुर से 87,434 वोटों से जीत हासिल की है

सपा से जिया उर रहमान ने संभल से  1,21,158 वोटों से जीत हाासिल की है

नेकां से मियां अल्ताफ अहमद ने अनंतनाग-राजौरी से 2,79,279 वोटों से जीत हासिल की है

सैयद रुहुल्ला मेहदी (नेकां) श्रीनगर से जीते हैं. 

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.