Connect with us

वाराणसी

पिंडरा तहसील बार के चुनाव में पड़े 83 फीसदी मत, तीन पदों के लिए वकीलों ने किया मतदान

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज होगी मतगणना

पिंडरा/संसद वाणी : तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव के तहत सोमवार को तीन पदों के लिए हुए मतदान में गहमा गहमी के बीच 83 फीसदी से अधिक मतदान हुए। इस दौरान पुलिस बल तैनात रही।मतगणना मंगलवार को होगी।
तहसील परिसर स्थित लाइब्रेरी भवन में बने बूथ में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दोपहर बाद तेजी आई। निर्धारित अवधि के बाद भी लंबी कतार लगने से मतदान पौने पांच बजे तक हुई। इस दौरान प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं के पैर तक छूते नजर आए। मतदान अधिकारी बच्चालाल यादव, जटाशंकर मिश्रा, प्रेमशंकर सिंह व मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे सायँ पौने 5 बजे तक मतदान में 490 के सापेक्ष 411 वकीलों ने मतदान किया। मतगणना मंगलवार को सुबह 11 बजे से होगा।


बताते चलें कि वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष , महामंत्री व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
अध्यक्ष पद के लिए सन्तोष कुमार सिंह व कृपाशंकर पटेल तथा महामंत्री पद के लिए सुधीर कुमार सिंह व रविशंकर यादव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छोटेलाल व देवेंद्र मिश्रा आमने सामने है। मतदान को लेकर पूरे दिन तहसील परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। मतदाताओं के आतिथ्य सत्कार में प्रत्याशी जुटे रहे। मतदान केंद्र का एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा व तहसीलदार विकास पांडेय व इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने निरीक्षण कर शांति व्यवस्था के साथ मतदान करने की अपील की। मतदान के दौरान महिला व पुरूष पुलिसकर्मी के साथ दरोगा भी तैनात रहे।
चुनाव के दौरान पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पंधारी यादव, जवाहरलाल वर्मा, सुभाष दुबे, प्रितराज माथुर, श्रीप्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह मीनू, श्यामशंकर सिंह,सतीश पांडेय, गुड्डू खान समेत अनेक वकील रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.