Connect with us

वाराणसी

काशी को हरा भरा बनाए रखने के लिए लगातार 95 बटालियन सीआरपीएफ एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास का प्रयास जारी है

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौध रोपण के तहत आज साकेत नगर पार्क में हुआ बृहद पौध रोपण। सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में साकेत नगर पार्क नं 2 में हुआ बृहद पौध रोपण, जिसमें मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपने मां के नाम पर एक सहतूत का पौध लगाकर शुरुआत किया, श्री राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल वाराणसी ने जामुन का पौध, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम कृष्ण चन्द ने अमरूद का पौध, डा सत्यदेव सिहं ने पाकड़ का पौध, समाज सेवी सुधीर सिंह ने अर्जुन का पौधा, प्रवीण सिंह ने अर्जुन का पार्षद प्रतिनिधि राजीव अपनी, मां पार्षद के नाम बट वृक्ष अशोक पटेल भाजपा महामंत्री ने अपने मां के नाम गंधराज आदि सभी सम्मानित बुजुर्ग लोगों ने मदन चौरसिया ने भी महोगनी के सैकड़ों पौधे लगवाकर संरक्षित करने का संकल्प लिया संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी कालोनी के सम्मानित लोगों को संरक्षित करने हेतु बधाई दिया।

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार तथा बटालियन के भारी संख्या में जवानों ने भाग लिया और नगर निगम के कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.