Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा ब्लॉक के कछिया में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह 7 से बजे सायँ 5 बजे तक चले मतदान में दो बूथों पर कुल 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विदित हो कि पूर्व ग्राम प्रधान रविन्द्र नाथ वर्मा के बीमारी के चलते हुए निधन के बाद रिक्त पद के लिए मंगलवार को वोट पड़े। पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी शांति देवी, अंजुलता देवी, सन्तोष पटेल व सुरेन्द्र पटेल प्रत्याशी के रूप में खड़े थे। सायँ 5 बजे से 1338 में 938 मत पड़े।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी, सिंधोरा थानाध्यक्ष निकिता सिंह समेत अनेक अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
वही देर शाम पौने 6 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में मत पेटियां रखी गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। मतगणना 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से होगी।
You must be logged in to post a comment Login