Connect with us

वाराणसी

देश के विकास की लंबी रेखा खींचने वाला का जीवन भी हो लंबा- डॉ अवधेश

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके जन्मदिन पर लड्डू बाँटकर दीर्घायु होने की कामना।

पिंडरा/संसद वाणी : देश के प्रधानमंत्री काशी के लाल वाराणसी के सांसद व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मंगलवार को पिंडरा विधानसभा के जन सहयोग कार्यालय में विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान लड्डू बांटकर कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए विधायक ने कहाकि देश को 2014 के पहले का भारत और 2024 का भारत , दोनों की तुलना करनी चाहिए। मोदी जी ने भारत को सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित किया है। इसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम है हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र को मजबूती से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सक्रिय होकर भाग लेना चाहिए ।
इस दौरान में मुख्य रूप से डॉ जेपी दुबे, पवन कुमार सिंह , अरविंद मिश्रा , अजय पटेल, संजय पांडे, हौसला पांडे , शैलेश मिश्रा, विकास मिश्रा , संदीप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लिया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.