Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता,
पिंडरा/संसद वाणी : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहाकि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते है। कार्यकर्ताओ के बल पर ही संगठन की संरचना होती है। उन्ही के बल पर 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बातें शुक्रवार को पिंडरा विस क्षेत्र के कथौली स्थित पूर्वांचल आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित संगठन संरचना संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहाकि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट व रेप की घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा के दमनकारी नीतियों से लोग त्रस्त है। 2027 के विस चुनाव में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए कार्यकर्ताओ को अभी से जागरूक और तन मन धन से संगठन के प्रचार प्रसार में लगना होगा। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहाकि जिस रामनगरी अयोध्या का ढोल पीट रही है। वही की सेवादार लड़की के साथ भाजपाइयों ने रेप किया। प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देते हुए एक जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।बिजली विभाग हो या राजस्व विभाग सभी जगह केवल वसूली का काम चल रहा है। प्रदेश के किसान, मजदूर व व्यापारी बिजली विभाग के मीटर व वसूली से त्रस्त है। उन्हें 2027 में मुक्ति दिलाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि जिस तरह 5 बार पिंडरा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया उसी का प्रतिफल है कि आज प्रदेश अध्यक्ष होकर पूरे प्रदेश की जनता के दुख दर्द को दूर करने का प्रयास कर रहा हु।पिंडरा मेरा परिवार रहा है । कभी दूर नही हुआ हूं, केवल जिम्मेदारी के चलते भागदौड़ बढ़ी है। इस दौरान दर्ज़नो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता राधेश्याम पटेल संचालन मोहसिन रजा शास्त्री व धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज प्रबंधक अनिल शर्मा ने दिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामसनेही पांडे, श्रीप्रकाश सिंह, राजीव कुमार, आनंद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष डॉ नागेश उपाध्याय , लोकेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार जैसल, दीना सिंह, श्याम बाबू सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, शांतनु राय, अरविंद पटेल, राकेश सिंह, रतनसेठ, अजीत सिंह, नरेंद्र गिरी, सुनील मिश्रा, आरती सरोज, रामलाल राम ,रोहित सिंह, सावन राजभर, राकेश कनौजिया समेत अनेक लोग उपस्थित रहे ।
You must be logged in to post a comment Login