Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Goldy Brar Murder: पिछले रोज खबर सामने आई थी कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी गोल्डी बराड़ मारा गया है. इसी बीच अब पता चला है कि हत्या तो हुई है, लेकिन गोल्डी बराड़ की नहीं. बल्कि, हूबहू उसी की तरह दिखने वाले अन्य शख्स की. जो कि मूल रूप से अफ्रीका का रहने वाला था. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जब उस शख्स की हत्या हुई तो वहां से गुजर रहे एक पंजाबी शख्स ने समझ लिया कि ये गोल्डी बराड़ है, जिसका कत्ल हुआ है. फिर उसने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है.सबसे पहले इस घटना की खबर स्थानीय वेबसाइट फॉक्स ने दी लेकिन इसमें गोल्डी बराड़ का नाम नहीं लिखा था, लेकिन इसके आधार पर भारतीय मीडिया ने इसे गोल्डी बराड़ से जोड़ दिया और उसकी मौत की खबर चला दी. सूत्रों से पता चला है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5:25 बजे अफ्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी. इस लड़ाई के दौरान जो शख्स नीचे गिरा उसने खुद को बचाने के लिए तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में दो लोगों के पेट और सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई.इनमें से मारा गया एक शख्स गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था, इसलिए वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है. इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया में गोल्डी बराड़ की हत्या का जिम्मेदार उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग अर्श डल्ला और लखबीर लंडा को ठहराया गया. यहां तक कि फेसबुक पर डल्ला-लंडा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली.
फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।
पुलिस ने अभी तक उन दो व्यक्तियों की पहचान नहीं की है जिन पर हमला किया गया था, जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंगलवार शाम को हुई थी फायरिंग
मंगलवार शाम को लड़ाई के बाद फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में दो युवकों पर हमला किया गया था। गोलीबारी की खबरें भारत में जंगल की आग की तरह फैल गईं, जिसमें दावा किया गया कि मृतक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था।
मुक्तसर का रहने वाला है गोल्डी
गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर, 2020 की रात गोली मारी गई थी। वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था।
You must be logged in to post a comment Login